संजीव शर्मा,नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार, 5 मार्च: त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए रविंद्र त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंस त्यागी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, हितेश त्यागी को प्रदेश सचिव, अंशुल त्यागी को महिला मोर्चा प्रदेश
अध्यक्ष तथा जयकुमार त्यागी को हरिद्वार महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए विशाल त्यागी ने कहा कि जल्द ही सभी जिलों में भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट करना है। समाज के युवाओं को जागरूक कर संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाया जाएगा।
युवाओं को जागरूक कर कुरीतियों को दूर किया जाएगा और देश हित में योगदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर प्रदेश संरक्षक वीके त्यागी भी मौजूद रहे।


More Stories
आँपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 30 कालनेमि ढोंगी बाबाओ को किया गिरफ्तार
कुंभ मेला-2027: मेलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी तैयारियों में तेजी लाने के दिये निर्देश
कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने समता दिवस के रूप में मनाया स्वतंत्रता सैनानी बाबू जगजीवन रामजी का 118वां जन्मदिवस