हरिद्वार: कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत नाई की दुकान में शेविंग करा रहे युवक पर दो युवकों ने रंजिशन जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल युवक ने चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रांतर्गत गढ़ मीरपुर निवासी इस्लाम कुरैशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में ही नाई की दुकान में शेविंग करा रहा था। इसी बीच गांव के ही 2 युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपियों ने पीडि़त को लात-घुसे से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पीडि़त के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने बामुश्किल पीडि़त को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
आरोपी पीडि़त को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद घायल पीडि़त युवक ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर चिकित्सीय परीक्षण कराने के पश्चात कोतवाली रानीपुर पुलिस को तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा एवं आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।


More Stories
हरिद्वार: मीठीबेरी महाविद्यालय में दस दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन एम. एस.ऑफिस के गुर सिखाए
संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर द्वारा महिला कलाकार सर्वे कार्यक्रम सम्पन्न
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में किया शैक्षणिक भ्रमण