- मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य किये बरामद
हरिद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल (IPS) के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हरिद्वार द्वारा देह व्यापार पर एक बड़ी कार्रवाई की गई।
रुड़की शहर के विभिन्न होटलों में अवैध देह व्यापार की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर दिनांक 23/06/2025 को सत्यम पैलेस होटल में छापेमारी की गई।
इस कार्रवाई में 3 महिलाएं, 2 पुरुष एवं होटल संचालक सहित कुल 6 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि उक्त होटल का संचालक सूरज पुत्र सत्यप्रकाश गुप्ता व उसके साझेदार निशांत निवासी रुड़की द्वारा लीज पर लेकर किया जा रहा था और वे पिछले तीन वर्षों से इसमें देह व्यापार का संगठित कारोबार चला रहे थे।
ब्रोकर महिला एवं नीरज शर्मा रुड़की क्षेत्र में देह व्यापार के धंधे में काफ़ी सक्रिय हैं वे पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार के मामले में जेल जा चुके हैं, और ये लगातार होटल संचालक के संपर्क में थे।
पुलिस टीम द्वारा मौके से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। होटल के संचालक सूरज मौके से फरार हो गया तथा उसका साथी निशांत भी मौके पर नहीं मिला, जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार सभी आरोपियों को थाना गंगनहर लाया गया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।


More Stories
“टीआरपी की दौड़ में, गिरती पत्रकारिता” विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी रही प्रथम
राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में गंगा स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत हुआ “परिसर स्वच्छता”कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज,धनौरी के एनएसएस शिविर के अंतर्गत एंटी ड्रग्स सेल समिति द्वारा “नशा मुक्ति जागरूकता अभियान” का आयोजन