हरिद्वार: घर से अपने दोस्त के साथ निकले लापता युवक का शव जंगल में पड़ा मिला है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत गोली लगने के कारण हुई है। मृतक जिस दोस्त के साथ रात को घर से निकला था वह फरार बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी क्षेत्र के कुड़ी हबीबपुर गांव निवासी आनंद चौकीदारी का काम करता था। जो लक्सर में किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहा था। शुक्रवार की रात पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त संजय उसे घर से बुलाकर ले गया था। ऐसे में रात को संजय तो अपने घर वापस लौट आया लेकिन आनंद घर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने संजय से उसके बारे में पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देता रहा। जिसके बाद परिजनों ने आनंद की खूब खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शनिवार को जंगल में रास्ते के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान तथा कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की तो वह शव आनंद का ही निकला, जिसकी गोली मारकर हत्या की गयी थी।
जानकारी मिलने पर आनंद के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत तथा एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। सीओ बीएस चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।



More Stories
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग
कोटा: “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के तत्वावधान में ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन