हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में कोतवाली लक्सर क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि लक्सर क्षेत्र से 1 फरवरी को लापता हुए युवक विशाल उम्र 19 वर्ष का शव टिहरी जिले के व्यासी मार्ग पर खाई में मिला। विशाल 1 फरवरी की शाम अपने घर से गाड़ी लेकर निकला था। जिसके संबंध में परिजनो ने पुलिस को सूचना दी थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों से हत्या की आशंका जतायी है।
परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में दो युवक उसका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस हत्या की आशंका के देखते हुए भी जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द की मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन