हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से लाखों की लूट का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव के पास नई बस्ती में अज्ञात लुटेरों ने दो घरों को निशाना बनाया है।
लुटेरों ने दोनों घरों से लाखों के जेवरात और कीमती सामान पर लूट लिए। बताया जा रहा है कि 6 अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट की है। मामले में पीडि़त परिवारों ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
पीडि़त परिवारों ने बताया कि 6 अज्ञात लुटेरे पड़ोसी को लेकर देर रात करीब ढाई बजे हमारे घर आए और गेट खुलवाया। जैसे ही वह लोग अंदर दाखिल हुए, तो उन्होंने तमंचे निकाल कर हमारे सिर पर तान दिए। उसके बाद हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद लगभग आधे घंटे तक घर में तलाशी लेते रहे। घर में रखा कीमती सामान नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए।
पीडि़त ने बताया कि अज्ञात लुटेरों ने दो घरों को निशाना बनाया है, जिसमें करीब 17 हजार की नकदी और जेवरात ले गए हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया पीडि़त परिवार गुलजार पुत्र अली हसन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



More Stories
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत