हरिद्वार: धनोरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2025 को “वनस्पति विज्ञान : एक परिचय” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी पादप विज्ञान की विभिन्न शाखाओं एवं पर्यावरणीय विषयों पर आधारित थी। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संतुलन के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रीति राठौर ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करने में सहायक होती हैं।

कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ. हरीश रावत एवं सहसंयोजिका डॉ. श्वेता त्यागी ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जैसे शैक्षणिक कार्यक्रमों से छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ-साथ तर्कशक्ति एवं निर्णय क्षमता का विकास होता है।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. हरीश रावत, डॉ. श्वेता त्यागी डॉ. राखी बालियान, डॉ. नीलम सैनी एवं डॉ. नीतू रानी ने प्रतिभागियों के उत्तरों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में वर्ष (बी.एससी द्वितीय सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, मीनाक्षी (एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान एवं याचना (एम.एससी द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) विजय कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।

महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश सैनी जी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु वनस्पति विज्ञान विभाग को बधाई दी एवं छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयोगशाला सहायक कोमल सैनी, ब्रह्म स्वरूप त्रिपाठी एवं उपनल कर्मचारी शेखर सैनी का विशेष सहयोग रहा।

About The Author