हरिद्वार: धनोरी पी जी कॉलेज धनौरी में दिनांक 28 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) विजय कुमार एवं विज्ञान संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार (भौतिक विज्ञान), डॉ. प्रियंका शर्मा (गणित विभाग), डॉ राखी बालियान (जंतु विज्ञान विभाग), डॉ प्रीति राठौड़ (वनस्पति विज्ञान विभाग) एवं सहायक आचार्या श्रीमती अंजलि सैनी (रसायन विज्ञान विभाग) के द्वारा सरस्वती प्रतिमा व सर सी वी रमन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के 70 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) विजय कुमार ने इस अवसर पर अपने विचार रखे और छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह दिवस विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नवाचार के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि विज्ञान विभाग का प्लेटफॉर्म छात्रों को उनके कौशल, विचारों और मूल्यांकन के लिए कैसे काम करता है और नवाचार में उनके लाभों के बारे में बताया।
डॉ संदीप कुमार ने सर सी वी रमन के बारे में बताया और छात्रों को उनके योगदान के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे रमन प्रभाव छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। और सर सी वी रमन के साइंस में योगदान व रमन प्रभाव के अनुप्रयोगों के बारे में भी बताया।
डॉ हरिश रावत ने रमन प्रभाव के बारे में बताया और सर सीवी रमन के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि सर सीवी रमन को 1930 में भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था और ओजोन परत के क्षरण के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और नए आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया।
डॉ सुशील कुमार ने इस वर्ष की थीम “विकास विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाने” के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह थीम भारतीय युवाओं को विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. वरुण कुमार, डॉ. प्रभात कुमार, डॉ. पुष्पा फर्स्वाण डॉ. प्रियंका नेगी, डॉ. प्रियंका मलिक और डॉ. श्वेता त्यागी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने विशेषज्ञता के साथ प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, मॉडल की प्रदर्शनी और भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इन प्रतियोगिताओं में आदित्य राज सैनी और शालू ने मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सार्थक आर्य, तस्मिया व आर्यन दूसरे स्थान पर रहे।
खुशबू, मोहिनी, शाहीन व सुगंध ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में वर्षा ने प्रथम स्थान, सार्थक ने द्वितीय स्थान और निधि सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में वर्तिका व मोनिका ने प्रथम स्थान, यश ने द्वितीय स्थान और श्रद्धा सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शगुन सैनी ने प्रथम स्थान, शिवांगी सैनी, शाहीन ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान और नदीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में, महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और प्रतियोगिता में विजय रहे छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं। उन्हें पुरस्कृत किया गया और आगे भविष्य में ऐसे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालक के रूप में डॉ कुमुद चौधरी रही व उनके साथ छात्रों में तस्मिया ओर सार्थक ने उनका सहयोग किया साथ ही विज्ञान संकाय के समस्त सहायक आचार्यगण, प्रयोगशाला सहायकगण और उपनल कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।