हरिद्वार: धनोरी पी.जी. कॉलेज के तीन सहायक प्रोफेसरों को शिक्षा मार्गदर्शक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने वाले धनोरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी (हरिद्वार) के तीन सहायक प्रोफेसरों—डॉ. करिश्मा तोमर, डॉ. श्वेता त्यागी और डॉ. नीतू रानी—को “शिक्षा मार्गदर्शक पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद स्थित मां सर्मिष्ठा सेवा संस्थान फाउंडेशन द्वारा बुढ़सेनी महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लव-कुश की जन्मस्थली बालेनी, बागपत में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया गया।
इस सम्मान के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार, शोध कार्यों, सामाजिक जागरूकता अभियानों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को मान्यता दी गई है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई। महाविद्यालय के प्रबंधक श्री आदेश सैनी जी एवं प्राचार्य डॉ. विजय कुमार जी ने तीनों सहायक प्रोफेसरों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को भी और अधिक सुदृढ़ करता है।
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. करिश्मा तोमर, डॉ. श्वेता त्यागी और डॉ. नीतू रानी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यार्थियों, सहयोगी शिक्षकों एवं महाविद्यालय प्रबंधन के सतत सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।


More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्राओं को अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप योजना की दी गई विस्तृत जानकारी
राजकीय महाविद्यालय पोखड़ा में छात्र-छात्राओं के मानसिक स्थिति पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सृजन से स्वावलंबन की ओर-धनौरी पी.जी. कॉलेज में राखी निर्माण कार्यशाला आयोजित