हरिद्वार जिला, स्थित धनौरी पी.जी. कॉलेज में दिनांक 29 अगस्त 2024 को 13वाँ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्रा वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका सैनी के द्वारा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्राचार्या महोदया ने इस अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए उनकी जयंती पर कहा कि उन्होंने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।
अपने संबोधन में बताया कि खेल का उद्देश्य न केवल सिर्फ मनोरंजन करना है बल्कि समस्त छात्र-छात्राओं के मध्य सहयोग, खेल, अनुशासन की भावना बनाये रखने के साथ-साथ शारीरिक तथा मानसिक रुप से मजबूत करना भी है। उन्होंने कॉलेज के समस्त आचार्यों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं को 13वें राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की।
महाविद्यालय में आयोजित हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में प्रथम स्थान अंशुल ने और छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान रिया ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सीमा पंत के द्वारा किया गया।
निर्णायक के रुप में डॉ. बलविंदर कौर और डॉ. रीना मिश्रा ने महती भूमिका निभाई। डॉ. अंकुर, डॉ. कृष्णन विष्ट, डॉ. अमरदीप ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
महाविद्यालय अगरोड़ा में NSS अभिविन्यास कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की दी जानकारी