हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार में आज दिनांक 09 सितंबर, 2024 को हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया गया।
इस समारोह का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका सैनी, समस्त सहायक आचार्यगण और छात्र-छात्राओं के उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम में हिमालय की सुरक्षा के प्रति प्रतिज्ञा लेते हुए हिमालय को संरक्षित करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या महोदया ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि हिमालय भारत का मस्तक है जो जीवनदायिनी गंगा-यमुना जैसी नदियों का उद्गम है। यदि पर्यावरण का संरक्षण नहीं होगा, तो मानव सभ्यता नष्ट हो जायेगी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सहायक आचार्य गण कर्मचारी गण और भारी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
दीपावली पर मिट्टी के दीए, लक्ष्मी गणेश और बर्तन अवश्य खरीदें-डा.विशाल गर्ग
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड जनमंच मीडिया हाउस द्वारा आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द