March 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन

हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी (हरिद्वार) में आयोजित चार दिवसीय रोवर-रेंजर प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने कहा कि रोवर-रेंजर गतिविधियाँ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सचिव श्री आदेश कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में समाज सेवा, अनुशासन और टीम भावना को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उप-प्राचार्य डॉ. अलका सैनी ने कहा कि रोवर-रेंजर युवाओं में नैतिक मूल्यों और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम समिति के प्रभारी डॉ. प्रियंका शर्मा एवं डॉ. आकाश ने बताया कि शिविर में छात्र-छात्राओं को प्राथमिक चिकित्सा, टेंट निर्माण, पुल निर्माण तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य सचिव श्री रकम पाल सैनी द्वारा दिया गया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. सुनीता पासवान एवं डॉ. प्रियंका कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

About The Author