हरिद्वार: छात्रा को यौन शोषण के लिए दबाव बनाने वाले एक नर्सिग कालेज के चेयरमैन, प्रिंसिपल व एक छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बहादराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्तरशाह क्षेत्र में क्रिस्टल वर्ल्ड के सामने अरिहंत कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अरिहंत कॉलेज के चेयरमैन दीपक जैन पुत्र सुरेंद्र जैन निवासी रेलवे रोड रोहतक हाल निवासी शिवालिक नगर रानीपुर, प्रिंसिपल लीजू जेम्स पुत्र वाई जेम्स निवासी कोट्टाराकारा, थाना कोटाराकारा जिला कोल्लम केरल और उसी कॉलेज के एक छात्र रवि रंजन पुत्र दिनेश कुमार चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गोनूचक थाना पछवाडा जनपद बेगूसराय बिहार ने यौन शोषण करने के लिए मजबूर करने के लिए व्हाट्सएप पर चैटिंग करते हैं।
व्हाट्सएप कॉलिंग कर प्रिंसिपल जेम्स लगातार अपने छात्र रवि रंजन के माध्यम से बार-बार मिलने का दबाव बनाते हैं। छात्रा ने कहा कि कई छात्राओं के साथ यह इस प्रकार का कृत्य कर चुके हैं, किन्तु बदनामी के डार से कोई इनके खिलाफ खड़ा नहीं होता।
छात्रा की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
वही जानकारी के अनुसार संचालक पर पहले भी कई छात्राओं ने इस तरह के आरोप लगाए हैं मगर केवल मौखिक रूप से ही यह आरोप लगाए थे बदनामी के डर से लिखित में तहरीर नहीं दी गई थी पुलिस का कहना है कि अगर उनसे भी कोई शिकायत आती है तो इस पर भी कार्रवाई की जाएगी



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन