एनटीन्यूज़, हरिद्वार: हरिद्वार के कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में नवविवाहिता युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने नवविवाहिता के पूर्व प्रेमी पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में तहरीर दी है ज्वालापुर पुलिस ने नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की हफ्ता भर पहले गुरुग्राम हरियाणा में शादी हुई थी। ससुराल में कुछ दिन रहने के बाद नवविवाहिता अपने मायके ज्वालापुर आई हुई थी। जो अपने मायके से लापता हो गई है।
परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष को भी जानकारी देते हुए ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर पूर्व प्रेमी पर नवविवाहिता को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के बाद नवविवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।


More Stories
17 फरवरी को चाका (क्वीली) मे होगा विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन
गजा: हितायु लोक कल्याण समिति नागणी द्वारा आयोजित निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट