- खानपान में पोषण का ध्यान रखें- डा.विशाल गर्ग
हरिद्वार, 16 दिसम्बर: सामाजिक संस्था स्वामी नारायण मिशन की और से कनखल विष्णु गार्डन स्थित प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
स्वामी नारायण मिशन के संस्थापक विश्वास सक्सेना एवं मिनी पुरी के संयोजन में आयोजित शिविर में दंत चिकित्सक डा.अश्वनी टोंक ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया एवं दांतों को स्वस्थ रखने के लिए विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान समाजसेवी डा.विशाल गर्ग ने कहा कि खानपान की बदलती आदतों और पोषण की कमी की वजह से बच्चों के दांत खराब होने की समस्याएं आने लगी हैं।
अभिभावकों को बच्चों के खानपान में पोषण का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई की आदत डालनी चाहिए।
विद्यालय की अध्यापिका अनिता चैहान ने शिविर के आयोजन के लिए स्वामी नारायण मिशन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिनी पुरी, रेशू वर्मा, बाला नेगी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण