हेमा भंडारी एवं हर्ष सैनी, हरिद्वार – 23 फरवरी, 2025: सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की असीम कृपा से प्रातः 8.00 बजे ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तीसरे चरण का शुभारम्भ हरिद्वार के ऋषिकुल घाट, महर्षि कश्यप घाट, रामघाट, मालवीय घाट, गोविंद घाट, गुरुनानक घाट, पर किया गया।
मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित यह परियोजना समस्त भारतवर्ष के 27 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया।
प्रोजेक्ट अमृत’ के दौरान सुरक्षा के हर वैधानिक मापदण्ड का उचित रूप से पालन किया गया। जिसमें हरिद्वार, ज्वालापुर, लामजहिदपुर, मसाईकलां, लालढांग, ब्रांचो के सेवादारों ने प्रतिभाग किया। संत निरंकारी मिशन के बच्चों द्वारा सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न घाटों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया।
कार्यक्रम के उपरांत हरिद्वार ब्रांच के संयोजक सुरेश कुमार चावला, एवं संचालक केवल कुमार भाटिया ने सफाई कार्यक्रम में आये सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया।


More Stories
हरिद्वार: शिवडेल स्कूल बीएचईएल में अलंकरण समारोह आयोजित, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व व अनुशासन की शपथ
हरिद्वार: शिक्षित युवा ही उन्नत समाज व विकासशील देश का आधार होता है- विधायक आदेश चौहान
महानिदेशक सूचना से मिले प्रेस क्लब अध्यक्ष व महामंत्री, पत्रकारों की निरस्त मान्यता बहाल करने को दिया ज्ञापन