हरिद्वार: न्यायालय परिसर में एक दुष्कर्म पीडि़ता गर्भवती महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पीडि़ता न्यायालय में तारीख पर आई थी। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसे सिविल अस्पताल रुड़की ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने भगवानपुर थाने में एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी तैय्यब को 9 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हो गई। पीडि़ता ने कोर्ट में गर्भपात के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिसकी कोर्ट में तारीख चल रही थी। आज पीडि़ता अपने परिवार के साथ कोर्ट पहुंची। इसी दौरान उसने अपने पास रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ते देख परिजनों में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।
गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक जहांगीर अली ने बताया कि दुष्कर्म पीडि़ता का एक मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है, जहां पर वह तारीख पर आई थी। इस बीच पीडि़ता ने जहर खा लिया। पीडि़ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


More Stories
हरिद्वार: रेलिंग पार कर गहरे पानी में उतरे 3 कांवड़िये, 2 लापता और 1 को जल पुलिस ने बचाया
कांवड़ यात्रा: गंगा की तेज धार में फंसे 44 श्रद्धालुओं का अब तक किया गया सफल रेस्क्यू
शिव भक्त कावड़ियों की सेवा ही शिव की आराधना- देवेंद्र प्रजापति