हरिद्वार :न्यू हरिद्वार हरिहर मंदिर के निकट सुश्ररत ट्रामा सेंटर में ट्रीटमेंट के बाद कंपनी के कर्मचारी की मौत, हंगामे के बाद क्लीनिक सीज़
हरिद्वार: आज शनिवार सुबह न्यू हरिद्वार स्थित हरिहर मंदिर के निकट डॉक्टर सुमंतु विरमानी के प्राईवेट क्लीनिक सुश्ररत ट्रामा सेंटर में डॉक्टर के ट्रीटमेंट के बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई।
कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा काट दिया। कर्मचारियों ने प्रशासन से डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राईवेट क्लीनिक को सील कर दिया है।
बताते चलें कि पिछले माह हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी का कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए सिटी अस्पताल में लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने कर्मचारी का उपचार कर दिया था।
उपचार में डॉक्टर ने कर्मचारी के हाथ में हड्डी को जोड़ने के लिए रॉड लगा दी थी। कर्मचारियों के मुताबिक अब एक माह बाद जब मरीज अपने हाथ में लगी रॉड निकालने पहुंचा तो डॉक्टर ने उसे कम पैसों में अपने प्राईवेट क्लीनिक में उपचार करने की बात कही।
जिसके बाद मरीज को प्राईवेट क्लीनिक ले जाया गया और उपचार के दौरान अधिक एनसथीसिया दे दिया गया, जिससे मरीज की मौत हो गई।
वहीं, हिंदुस्तान कंपनी कर्मचारियों के मुताबिक डॉक्टर ने कर्मचारी को उपचार के दौरान अधिक एनसथीसिया दे दिया था। जिससे उसकी मौत हुई है। कर्मचारियों ने डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग प्रशासन से उठाई है।
हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के कर्मचारियों ने इस घटना के बाद डॉक्टर को बचाने के लिए किसी जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।
वहीं , सीएमओ हरिद्वार डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण