अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़: जनपद हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दो पक्षों में पटाखे छुड़ाने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तो मामला शांत हुआ। लेकिन सुबह होते ही दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें 10 से ज्यादा घायल हो गए।
दिवाली की रात लक्सर के एक गांव में पटाखे छोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। लेकिन सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों को ओर से काफी देर तक लाठी-डंडे चले।
इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं, घायल जब खानपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर भी नदारद मिले।


More Stories
हिन्दू समाज मनोरंजन से नहीं विचार मंथन से उठेगा ऊंचा- स्वामी विज्ञानानंद
डाक कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब- आज 60.70 लाख शिवभक्तों पवित्र गंगाजल लेकर हुए अपने गंतव्य की ओर रवाना
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित