February 20, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: पतंजलि फूड पार्क में लगी भयंकर आग, यूनिट जलकर खाक

हरिद्वार: पतंजलि फूड पार्क में भीषण आग लगने से पूरी यूनिट जलकर पूरी तरह से खाक हो जाने का समाचार है

जानकारी के अनुसार क्षआज बुधवार तड़के पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड पदार्था में अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लग गई। आग की घटना को फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर समझ पाते तब तक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गयी। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग से लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाह हो चुकाथा। 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पदार्था स्थित पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, यूनिट-3, जिसमें मसाले तैयार किए जाते हैं। इस यूनिट में बुधवार तड़के करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। सूखे मसाले होने के कारण आग ने देखते ही देखते पूरे प्लांट को अपनी जद में ले लिया और पूरा प्लांट धू-धू कर जल उठा।

इस अग्निकांड में इस यूनिट को भारी नुकसान हुआ है। आग के कारण यूनिट की छत भी गिर गयी। आग लगने पर इकाई में लगे अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग बुझाने की कोशिश की गयी, किन्तु अचानक छत के भरभरा कर नीचे गिर जाने से आग बुझायी नहीं जा सकी। आज बुझाने का यह कार्य सुबह करीब 8 बजे तक चलता रहा।

आग के कारण मशीनरी व अन्य सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया। गनीमत रही की आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

About The Author