हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हथियाथल गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां पिकअप गाड़ी ने 8 साल के बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी का ड्राइवर नशे में था। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी ड्राइवर को गांव के ही एक व्यक्ति ने फरार करा दिया।
जानकारी के मुताबिक हथियाथल गांव में रहने वाले संजय कुमार के पड़ोस में शादी की तैयारियां चल रही थी। सभी घरवाले और परिजन बारात की स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे।
वहीं कार्यक्रम स्थल पर कुछ बच्चे भी खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी पिकअप गाड़ी में ड्राइवर डीजे लेकर पहुंचा और वहां खेल रहे 8 साल के बच्चे मोहित को कुचल दिया। इस हादसे में मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद शादी में अफरा-तफरी मच गई।
वहीं पिकअप गाड़ी का ड्राइवर मौका देखकर फरार गया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने ड्राइवर की भागने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन