अभिनव कौशिक, नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में एक कलयुगी सौतेले बाप द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले का पीड़िता की मां को पता चलने पर उसने कनखल थाने पहुंवकर पति के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पीडि़त लड़की के पिता की मौत हो जाने के बाद 14 वर्ष पूर्व महिला ने आरोपित के साथ शादी कर ली थी। महिला की बेटी का लालन-पालन दोनों मिलकर कर रहे थे।
आरोप है कि सोमवार की देर शाम लड़की घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसका सौतेला बाप घर पर आ गया। बताया जा रहा है कि लड़की को अकेला देखकर आरोपित ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
मां के घर लौटने पर पीडि़ता ने अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद महिला अपनी पीडि़त बेटी को लेकर थाने पहुंची और पति के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया।
पुलिस ने मुकद्मा दर्ज करने के साथ पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। आरोपी मूल रूप से मेरठ का निवासी है, जो यहां काफी समय से रह रहा है।


More Stories
भारतीय ज्ञान प्रणालियों के ढांचों के साथ मनोवैज्ञानिक निदान और उपचार प्रक्रियाओं के एकीकरण पर 7वां अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में, “उत्तराखंड के सतत विकास हेतु विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में प्रगति” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला आयोजित