March 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: पी.जी. कॉलेज, धनौरी में भौतिकी विभाग द्वारा हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार: धनौरी (17 मार्च, 2026): धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी एवं AIPT–APHO के तत्वावधान में भौतिकी विभाग (Department of Physics) द्वारा आज महाविद्यालय के डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित कॉन्फ्रेंस हॉल में “Experiential Physics Learning through ExpEYES: A Hands-on Workshop” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार, रिसोर्स पर्सन Er. V.V.V. Satyanarayana (Engineer-D, IUAC, New Delhi), डॉ. अलका सैनी उपप्राचार्या एवं डॉ. संदीप कुमार , कार्यशाला संयोजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस कार्यशाला में क्वांटम , फोनेिक्स , मदरहुड यूनिवर्सिटी तथा धनौरी पी.जी. कॉलेज के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यशाला के मुख्य संसाधन व्यक्ति श्री वी.वी.वी. सत्यनारायण (Engineer-D, IUAC, नई दिल्ली) रहे। उन्होंने ExpEYES किट के माध्यम से भौतिकी के जटिल प्रयोगों को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यशाला की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों ने एक्सपेरिमेंट किट को मोबाइल से कनेक्ट कर विभिन्न विज्ञान आधारित प्रयोग किए, जिससे प्रयोगात्मक भौतिकी को आधुनिक एवं डिजिटल माध्यम से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की हैंड्स-ऑन वर्कशॉप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. संदीप कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया ओर यह बताया कि इस तरह की कार्यशाला इस क्षेत्र में पहली बार आयोजित की गई है।

कार्यशाला का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन डॉ निधि शर्मा व श्रीमती मोनिका मित्तल, सहायक आचार्य, भौतिकी विभाग द्वारा किया गया।

सह-संयोजक के रूप में डॉ. सुशील कुमार व डॉ वरुण कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आयोजन सचिव के रूप में डॉ. निधि शर्मा, श्रीमती मोनिका मित्तल एवं डॉ. कुमुद चौधरी ने कार्यक्रम के सफल समन्वय में प्रमुख योगदान दिया।

डॉ सुशील कुमार,सहायक आचार्य, भौतिकी विभाग द्वारा सभी अतिथियों , आयोजन मंडल व प्रतिभागी छात्र छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लैब असिस्टेंट श्री दीपक यादव, श्रीमती पूजा नेगी, श्री गौरव सैनी एवं श्री मनोज कुमार व शेखर सैनी, दिव्यांशु सैनी सुमित सैनी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

अंत में, सहभागी विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों व छात्र छात्राओं ने अपने फीडबैक में बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार आयोजित किया गया है, जो अत्यंत सराहनीय पहल है।

About The Author