हरिद्वार पुलिस का सराहनीय कार्य- ऋषिकेश से परिजनों से बिछड़ कर पैदल बहादराबाद के शांतरशाह चौकी पहुंची बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलवाया
हरिद्वार: दिनांक 22.7.2025 की रात्रि में चौकी शांतरशाह थाना बहादराबाद पुलिस को एक बुजुर्ग महिला मिली जो अपने परिजनों के साथ ऋषिकेश घूमने आई थी और परिजनों से बिछड़ कर किसी तरह पैदल पैदल शांतरशाह पहुंच गई किंतु अपना पता नहीं बता पा रही थी।
उक्त महिला को उचित जलपान कराकर तसल्ली से पूछा तो उनके द्वारा नजदीकी थाना इस्लाम नगर बदायूं बताया जिसके बाद गूगल से इस्लाम नगर बदायूं के प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया तथा उक्त महिला के फोटो भेजे गए जिसके बाद काफी प्रयास के बाद उक्त बुजुर्ग महिला के पुत्र योगेंद्र का मो न0 मिला जिन्हें उक्त संबंध में जानकारी दी गई।
जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन गुड्डो पत्नी चंद्र प्रकाश को भेजा तो उनके द्वारा उक्त बुजुर्ग महिला को अपनी माता श्रीमती पूनम पत्नी राधे श्याम बताया तथा सकुशल अपनी मां से मिलकर हरिद्वार पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन