हरिद्वार: उत्तराखंड को नशामुक्त करने के लिए चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं आप्रेशन नई किरण को सफल बनाने हेतु थाना पथरी पुलिस ने आज दिनांक 24.05.2025 को ग्राम धारीवाला में SSP हरिद्वार के निर्देश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया।
चौपाल में नशे की रोकथाम के साथ ग्रामीणों से नशा मुक्त शहर नशा मुक्त गांव के सम्बन्ध में चर्चा की गई और चेताया कि नशे के कारोबार को किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध भी उसी प्रकार से कार्रवाई की जाएगी जैसा कि नशे के कारोबारी के विरूद्ध की जाती है।
गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग कर उनसे नशा छुड़वाने व नशा बेचने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई जिसमें ग्रामीणों द्वारा भी पूर्ण सहयोग दिये जाने हेतु आश्वासन दिया गया है।
इसके अतिरिक्त गौराशक्ति एप, उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप, साइबर क्राइम एवं यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन