हरिद्वार पुलिस ने होटल की आड़ में चल रहे कसीनों के खेल से उठाया परदा, थाना गंगनहर क्षेत्र में एक होटल में छापेमारी के बाद हुआ भांडाफोड़ ,24 पुरुष और 08 महिलाओं को लिया हिरासत में, पौने तीन लाख के करीब नगदी भी हुई बरामद, ग्राहकों को लुभाने की महिलाओं पर थी जिम्मेदारी, पत्ते बांटने के साथ सर्व करती थी ड्रिंक, पकड़े गए लोगों में 25 साल के युवा से लेकर 62 साल का बुजुर्ग भी है शामिल, होटल राजमहल में पुलिस ने लगाया ताला, किया गया सील ।
हरिद्वार। अवैध कार्यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर कोतवाली गंगनहर पुलिस ने थाना भगवानपुर पुलिस के सहयोग से रामपुर चुंगी स्थित एक होटल में चल रहे बड़े खेल का भंडाफोड़ करते हुए होटल के अंदर से आठ महिलाएं और 24 पुरुष हिरासत में लिए। मौके से फरार होटल स्वामी सहित अन्य जिनमें एक कथित पूर्व पार्षद भी शामिल है कि तलाश की जा रही है।
कसीनो की सूचना पर औचक तौर पर होटल पहुंची पुलिस टीम को देख मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके से कसीनो कॉइन, ताश गड्ड़ियां, एंट्री कार्ड व दो लाख 74 हजार के करीब नगदी सहित अन्य समान बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में सामने आया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए होटल पर विशेष तौर पर महिलाओं को रखा गया था जिनका काम शॉर्ट ड्रेसेज पहनकर ग्राहकों को ड्रिंक्स सर्व करना और ताश के पत्ते बांटना था। पकड़े गए आरोपियों में 25 वर्ष के युवा से लेकर 62 वर्ष का बुजुर्ग भी शामिल है।


More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर