October 22, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 03 सदस्य, दी भावभीनी विदाई

Img 20240131 191535
  • विदाई के दौरान पुलिस विभाग में दिए गए योगदान को याद कर शानदार विदाई समारोह आयोजित
  • भावभीनी विदाई के दौरान एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह व अन्य ऑफिसर्स ने फूल माला व स्मृति चिन्ह किए भेंट
  • कार्यक्रम के दौरान परिजन भी रहे उपस्थित, सकुशल सेवानिवृत्ति पर खुशी जाहिर करते हुए हो गए भावुक

हरिद्वार: लंबे सेवाकाल के पश्चात जनपद हरिद्वार में सेवारत 03 सदस्य आज सेवानिवृत्त हुए।

इस अवसर पर जनपद पुलिस मुख्यालय में सेवानिवृत्त जवानों हेतु विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उपस्थित जवानों की तालियों के शोर के बीच एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह, एएसपी संचार विपिन कुमार, एएसपी क्राइम/ट्रैफिक पंकज गैरोला एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा विदा हो रहे जवानोंं को फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।

इस दौरान रिटायर हो रहे सभी जन से लंबे सेवाकाल के अनुभव की जानकारी लेते हुए उन्हें सकुशल पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी गई। उन्हे अपने मानसिक, शारीरिक एवं आध्यातमिक स्वास्थ्य पर ध्यान देकर अपने परिवार को पूर्ण समय देने की गुजारिश करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।

सेवानिवृत्त हो रही कर्मियों के उपस्थित परिजनों को अवगत कराया गया कि आप पुलिस विभाग के अंग है आप किसी भी जनपद में रहे किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो आप अपने निकटवर्ती अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस विभाग के द्वार हमेशा खुले रहेंगे। सूक्ष्म जलपान करने के उपरांत सेवानिवृत्त कर्मियों एवं उनके परिजनों को ससम्मान उनके गंतव्य के लिए प्रस्थान करवाया गया।

आज 31.01.2024 को सेवानिवृत्त हुए जवानों में

(1) ASI (C.P.) श्री नटवर लाल

श्री नटवर लाल दिनांक 01.06.1983 को पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर भर्ती हुए। श्री नटवर लाल को वरिष्ठता के आधार पर वर्ष 2010 में मुख्य आरक्षी व वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी।

श्री नटवर लाल मूल रूप से जनपद टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी है। श्री नटवर लाल द्वारा पुलिस विभाग में 40 वर्ष 07 माह की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

(2) अनुचर श्री धर्म सिंह

श्री धर्म सिंह वर्ष 1990 में पुलिस विभाग में अनुचर पद पर भर्ती हुये। श्री धर्म सिंह मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी है।

इनके द्वारा पुलिस विभाग में 33 वर्ष 05 माह 08 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

(3) अनुचर श्रीमती विमला शर्मा

श्रीमती विमला शर्मा दिनांक 26.10.2012 को पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर भर्ती हुई। श्रीमती विमला शर्मा मूल रूप से जनपद देहरादून की मूल निवासी है।

इनके द्वारा पुलिस विभाग में 11 वर्ष 03 माह 05 दिवस की सेवा की गयी है, तथा सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियो द्वारा समय समय पर पुरस्कृत किया गया है।

About The Author