हरिद्वार : सप्तऋषि मैदान में ब्रह्मलीन पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज की पुण्य-स्मृतियों को अक्षुण्ण एवं चिरस्थायी स्वरूप प्रदान करने हेतु आगामी 04 से 06 फरवरी को आयोजित होने वाले गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव के आयोजन में शिरकत करने के लिए श्री हरिहर आश्रम, कनखल पहुंचे।
भारत माता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट एवं भारत माता जनहित ट्रस्ट के अध्यक्ष जूनापीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानन्द गिरि के सान्निध्य में यह सम्पूर्ण त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के आगमन पर श्री हरिहर आश्रम, कनखल हरिद्वार में उनका भव्य स्वागत किया गया। विदित हो कि कल 04 फरवरी, 2026 को महामहिम के कर-कमलों से इस कार्यक्रम का भव्य शुभारम्भ किया जायेगा।
इसी क्रम में मूर्ति स्थापना समारोह पर कार्यक्रम स्थल सप्तऋषि मैदान में जूनापीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने पवित्र धर्मध्वज का आरोहण किया गया। साथ ही, भण्डारे-प्रसाद में माँ अन्नपूर्णा का विधिवत पूजन किया गया।
गुरुदेव समाधि मन्दिर-मूर्ति स्थापना महोत्सव के सफल आयोजन के लिए भारतमाता मन्दिर-समन्वय सेवा ट्रस्ट, भारत माता जनहित ट्रस्ट के वरिष्ठ न्यासियों के साथ “पूज्य आचार्यश्री ने बैठक की।
इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानन्द गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी ललितानन्द गिरि महाराज, स्वामी शिवात्मानन्द गिरि, भारतमाता जनहित – समन्वय सेवा ट्रस्ट के सचिव आई.डी. शास्त्री सहित अनेक सन्तगण, संस्था के वरिष्ट न्यासीगण मुकेश शुक्ला, मनोज कुमार अग्रवाल, भूपेन्द्र कौशिक, सुरेश मोठ, ब्रजेन्द्र वाजपेयी, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: सरकारी संपत्तियों को प्रचार विज्ञापनों से खराब करने वाले 9 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नरेंद्र नगर: महिलाओं को स्वरोजगार योजना से जोड़ने के लिए नगर पंचायत गजा मे बैठक का आयोजन
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न