March 11, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने अपर मेलाधिकारी को दिया ज्ञापन

  • दुकानों पर लगाए जा रहे बोर्ड पर जीएसटी एवं मोबाइल नंबर भी अंकित किया जाए-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 10 मार्च। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती को ज्ञापन देकर कुंभ मेला क्षेत्र में दुकानों पर लगाए जा रहे बोर्ड पर जीएसटी एवं मोबाइल नंबर अंकित करने की मांग की है।

इस दौरान डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में दुकानों के समक्ष एक समान बोर्ड लगाए जा रहे हैं और उन पर दुकानदारों और दुकानों के नाम अंकित किए जा रहे हैं। लेकिन बोर्ड पर जीएसटी नंबर एवं मोबाइल नंबर नहीं अंकित किए जा रहे हैं। मेला प्रशासन को बोर्ड पर जीएसटी नंबर एवं दुकानदार का मोबाइल नंबर भी अवश्य अंकित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत और मान्यता प्राप्त व्यापारिक संगठन है। इसलिए कुंभ मेला प्रशासन द्वारा आयोजित की जा रही बैठकों की सूचना प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल को भी दी जाए।

इस दौरान शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, शहर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, जिला संगठन मंत्री योगेश भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, भीमगोडा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अर्चित चौहान, रवि चौहान, जाह्नवी व्यापार मंडल अध्यक्ष निशा गुप्ता शामिल रहे।

About The Author