February 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: प्रेम नगर घाट पर नहाते हुए 18 वर्षीय छात्र गंगा में बहा

हरिद्वार:  गंगा में नहाते के बाद सेल्फी लेना 18 वर्षीय छात्र को पड़ा भारी, तेज बहाव में बहे छात्र का नहीं चल पाया पता.

जानकारी के अनुसार एक युवक जिसका नाम आकाश तथा उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है अपने दोस्तों के साथ प्रेम नगर आश्रम के घाट पर नहाने के लिए गया जहां  नहाने के बाद सेल्फी लेने लगा और तेज बहाव में बह गया

सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला छात्र को ढूंढने की कोशिश की मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया

पुलिस के अनुसार जो हाल सलेमपुर में परिवार के साथ रह रहा है और मूल रूप से बिजनौर का निवासी है  जिसकी पहचान आकाश पुत्र उमेश के रूप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष है  उन्होंने बताया यह छात्र अपने दोस्तों के साथ प्रेम नगर घाट पर नहाने आया था और तेज बहाव में बह गया जिसकी खोज जारी है और उसे खोजने का पूरा प्रयास किया जा रहा है

About The Author