हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मई 2021 में तत्कालीन उप शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा खानपुर के आरोपी लोकेश कुमार निवासी बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद मामला कुछ और ही निकलकर सामने आया। ऐसे में पुलिस ने प्रीतम सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की है और उसे धामपुर से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला कि रणवीर उर्फ प्रीतम सिंह पुत्र सुखराम निवासी खुर्द खादराबाद थाना स्योहारा जिला बिजनौर के लोकेश कुमार के फर्जी प्रमाण-पत्रों पर नौकरी कर रहा था जबकि, उसकी शैक्षिक योग्यता बहुत कम थी।
प्रथम दृष्टया शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी यही लगा था कि लोकेश कुमार फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी कर रहा है, जबकि, उसके डॉक्यूमेंट सही थे और प्रीतम सिंह उसके फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहा था।
ऐसे में पुलिस फर्जी प्रमाण-पत्र लगाकर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे आरोपी प्रीतम सिंह को तलाश कर रही थी, जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी प्रीतम सिंह को धामपुर, जिला बिजनौर यूपी से गिरफ्तार कर लिया।
खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया की फर्जी कागजों के बलबूते आरोपी शिक्षा विभाग में नौकरी कर प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन