हरिद्वार: लक्सर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके फाइनेंस कंपनी से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, लक्सर थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी खादर निवासी 37 वर्षीय सोनू कुमार ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक फाइनेंस कंपनी को धोखा दिया था। उन्होंने कंपनी से एक टेम्पो ट्रैवलर लेने के लिए 4.5 लाख रुपये का लोन लिया था, लेकिन बाद में पता चला कि सारे दस्तावेज नकली थे।
इस मामले में पुष्पक फाइनेंस कंपनी के पार्टनर शरद कुमार गुप्ता ने कनखल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन