हरिद्वार: कोतवाली रुड़की क्षेत्र के टोडा कल्याणपुर गांव में गुरुवार की रात बीएसएफ के जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल की चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने कुंवरपाल के शव को मंदिर के पास झाडि़यां में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात बीएसएफ जवान सुमित कुमार के पिता कुंवर पाल गायब थे। जिसके बाद गुरुवार की रात उनका शव मंदिर के पास झाडि़यों में पड़ा हुआ मिला।
पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद सुमित कुमार घर पहुंच। सुमित ने ओमी और उनके साथियों पर पिता की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुंवरपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन