- बेटे की चाहत में किया था मासूम का अपहरण
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार से डेढ़ वर्ष के मासूम का उपहरण करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी की पत्नी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है।
पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
बता दें कि अतराडा थाना खरखौदा जिला मेरठ (उप्र) निवासी अलीमुद्दीन पुत्र अब्दुल हमीद ने कलियर थाने में 11 मार्च को तहरीर देते हुए बताया था कि 10 मार्च को उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र अरहान रुड़की रोड स्थित कलियर पार्किंग से गुम हो गया है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी। बच्चे की बरामदगी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। तभी आरोपी सलीम ने पकड़े जाने के डर से बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द उनके घर जाकर किया।
पूछताछ के दौरान आरोपी सलीम ने बताया कि उसकी शादी को 11 वर्ष हो चुके हैं तथा उसको केवल एक बेटी है। कोई बेटा नहीं है। सलीम और उसकी पत्नी बेटे की लालच में अरहान को अपने घर लेकर गये। गांव में आरोपी ने बताया कि मैंने इस बच्चे को गोद लिया है, जबकि आरोपी और उसकी पत्नी उक्त बच्चे को कलियर से अपहरण करके लेकर गए थे।
पुलिस ने आरोपी पति को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जबकि आरोपी की पत्नी रेशमा उर्फ शबाना की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम पुत्र सुकखे खान (30) निवासी ग्राम खाईखेडा थाना मवाना मेरठ उप्र बताया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन