हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र के गांवों से नकली नमक की ब्रिकी के मामले में सात कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
जांच टीम ने कस्बे के भगवानपुर, शाहपुर, रायपुर और मक्खनपुर स्थित कई दुकानों पर नकली नमक बिकने की सूचना पर छापेमारी की थी।
छापेमारी में भारी तादाद में ब्रांडेड कंपनी के नमक के 133 पैकेट बरामद किए थे। टीम की कार्यवाही से कस्बे में हड़कंप की स्थिती रही। कई कारोबारी अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर फरार हो गए।
टीम का नेतृत्व कर रहे फिल्ड एक्जीक्यूटिव अनुसंधान इनवेस्टीगेटर लक्ष्मीनगर दिल्ली निवासी रमेश चंद और टाटा कंसलटेंट टीम ने पुलिस को तहरीर देकर सात कारोबारियों के खिलाफ तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर मुरसलीन निवासी सीमालका सहारनपुर, साकिब निवासी खेलपुर, जुल्फान निवासी सिरचन्दी, तालीम, अमजद, सलमान निवासी शाहपुर, सादिक निवासी भगवानपुर के खिलाफ कॉपीराइट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कॉपीराइट के मामले में सात कारोबारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए