हरिद्वार: भगत सिंह चौक के पास मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे से जा रही घरेलू गैस की पाइपलाइन अचानक फट गई. जिससे आसपास के क्षेत्र में गैस रिसाव शुरू हो गया.
जानकारी के अनुसार भगत सिंह चौक पर नाले की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान नाले की सफाई कर रही जेसीबी वहाँ से गुजर रही गेल की गैस सप्लाई करने वाली पाइप लाइन में लग गयी, जिससे पाइपलाइन लीक हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस कर्मियों के साथ अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे
नगर निगम के कर्मचारी काम को छोड़कर वहा से निकल गए। गैस पाइपलाइन फटने की सूचना पर रानीपुर कोतवाली, ज्वालापुर कोतवाली से पुलिस कर्मियों के साथ ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
भगत सिंह चौक के पास हुयी यह घटना मंगलवार देर रात की बतायी जा रही है जिसके अनुसार गैस की पाइपलाइन अचानक फट गई. गैस पाइपलाइन के फटने की सूचना पर स्थानीय पुलिस दमकल विभाग की गाड़ी और गैस पाइपलाइन के कर्मचारी अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद गैस रिसाव को रोका गया.


More Stories
हरिद्वार: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, युवती ने लगाया, मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप
हरिद्वार: मां को दफनाकर लौट रहे बाप-बेटे पर दबंगों का हमला, इलाके में आक्रोश का माहौल
कुंभ मेला-2027 के लिए आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत मेला आईजी व आयुष अग्रवाल मेला एसएसपी नियुक्त