संजीव शर्मा, नवल टाइम्स न्यूज़, हरिद्वार: विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद यूं तो हर कोई अपनी अपनी जीत का दावा कर रहा था मगर आज चुनाव नतीजों के आने के बाद सारी स्थिति साफ हो गई

घोषित हुए नतीजों में भाजपा को जनपद की 11 सीटों में से तीन पर ही संतोष करना पड़ा। जबकि प्रदेश प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा और भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

जनपद की 11 सीटों में ……………

हरिद्वार शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को 52760 मत मिले, जबकि कांग्रेस के सतपाल ब्रहमचारी को 33518 वोट मिले।  मदन कौशिक 19242 से विजयी।

हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस की अनुपमा रावत ने भाजपा के स्वामी यतीश्वरानंद को 4475 वोटों से हराया। अनुपमा को 49782 व स्वामी यतीश्वरानंद भाजपा को 45307 वोट मिले।

रानीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को 55112 मत मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजबीर चौहान को 42128 मतों से संतोष करना पड़ा। राजबीर को 12984 मतों से हार मिली।

रूड़की से भाजपा के प्रदीप बत्रा को 36544 व कांग्रेस के यशपाल राणा को 34404 मत मिले। भाजपा के प्रदीप बत्रा 2140 मतों से विजयी

ज्वालापुर सीट से कांग्रेस के रवि बहादुर ने जहां 42172 मत प्राप्त किए वहीं भाजपा के सुरेश राठौर को 28796 मत मिले। सुरेश राठौर को 13376 वोटों से हार मिली।

भगवानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने अपने देवर सुबोध राकेश बसपा को 5808 वोटों से हराया। ममता को 44666 मत व सुबोध राकेश को 39858 मत मिले।

लक्सर से बसपा प्रत्याशी मौ. शहजाद ने 10420 मतों से हराया। शहजाद को 34778 मत व भाजपा के संजय गुप्ता को 24358 मत मिले।

मंगलौर से बसपा के प्रत्याशी सरबत करीम अंसारी को 32286 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन को 31625 मत मिले। काजी को 661 मतो ंके अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

झबरेडा से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र को 39370 मत मिले, जबकि भाजपा के राजपाल सिंह को 31208 मत प्राप्त हुए। राजपाल को 8162 मतों से हार मिली।

पिरान कलियर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के मुनीष सैनी को 15735 मतों से हराया। फरकान को 43273 व मुनीष सैनी को 27538 मत मिले।

खानपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को 38640 मत मिले। उन्होंने बसपा के रविन्द्र सिंह को 6918 मतों से शिकस्त दी। उन्हें 31722 मत मिले।