संजीव शर्मा, एनटीन्यूज़, हरिद्वार: भारतीय हिंदू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने उत्तराखंड में सदस्यता अभियान प्रारंभ करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा को सदस्यता अभियान का संयोजक एवं विशाल यादव को सह संयोजक नियुक्त किया.
चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में हिंदुओं को संगठित कर अपनी शक्ति का एहसास कराने के लिए सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जल्द ही भारतीय हिंदू वाहिनी जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी.
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे भारत में एक वर्ग विशेष की आबादी जिस तेजी से बढ़ रही है यह अत्यंत चिंता का विषय है! उन्होंने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए भारत की अस्मिता एवं सुरक्षा के लिए हिंदुओं को संगठित होना अत्यंत आवश्यक है.
सदस्यता अभियान बैठक में कीर्तिकांत शर्मा, अनुज बिश्नोई, विशाल यादव, अमन कौशिक’ पुष्पेंद्र पाराशर, जितेंद्र यादव, शिवम कौशिक, विष्णु पांडे, राजकुमार शर्मा, प्रभास शर्मा आदि उपस्थित थे.


More Stories
डॉ. देवकी नन्दन को राष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण के लिए मिला सम्मान
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में हर घर तिरंगा अभियान का हुआ आयोजन
जल्द ही वन नेशन वन इलेक्शन को लागू करेगी केंद्र सरकार- प्रवीण निषाद