हरिद्वार: आज शाम लगभग 5:00 बजे भेल मध्य मार्ग भगत सिंह चौक से बीएचईएल जाने वाली रास्ते में गांधी पार्क के पास हुए हादसे में चपेट में आये स्कूटी में बहनें सवार थी।
बता दे कि हरिद्वार भेल मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास पेड़ गिर गया। पुलिस के मुताबिक दो बहनें चपेट में आ गई। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल है।
हालांकि पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक और युवती बताई जा रहे थे लेकिन जब बाद में पता चला कि दोनों सगी बहने थी
उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। दोनों टिबडी की रहने वाली हैं। मृतक की पहचान आंचल के तौर पर हुई है। जबकि सोनिया घायल बताई जा रही है।
हादसा भगत सिंह चौक के पास गांधी पार्क के निकट हुआ है। दोनों स्कूटी पर सवार थी तभी उन पर पेड़ गिर गया। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक आंचल की पहले ही मौत हो चुकी थी।
रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पेड़ को हटाया जा रहा है। पुलिस टीम अस्पताल में पहुंच गई है। जहां घायल को हायर सेंटर भेजा गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान