हरिद्वार: बीएचईएल क्षेत्र में जिन तीन मटन की दुकानों को सील किया गया था, उनसे खुले में पशु कटान न करने का शपथ पत्र लेकर मटन की दुकानो को व्यापार करने की अनुमति प्रदान कर दी गई।
गौरतलब है कि 25 दिन पूर्व भेल के पायल सिनेमा के पास खुले में पशु कटान करने की शिकायत पर भेल के नगर प्रशासक ने तीन दुकानों को सील कर दिया था और एक झोपड़ी में संचालित मटन की दुकान को ध्वस्त कर दिया गया था। क्योंकि उसके पास फूड लाइसेंस तक नहीं था।
पायल सिनेमा के पास की जिन तीन दुकानों को सील किया था। उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए थे। दुकानदारों ने भेल के नगर प्रशासक से रोजी-रोटी परिवार का पालन पोषण इन्हीं दुकानों से चला था। मटन के व्यापारियों ने भेल के प्रबंधन से दुकान को नियमानुसार चलाने का वादा किया।
जिसके लिए उन्होंने शपथ पत्र भी दाखिल किया। उनकी गरीबी और रोजी-रोटी को देखकर भेल प्रबंधन में उन्हें नियमानुसार मटन का व्यापार करने की अनुमति प्रदान कर दी है और सख्त हिदायत दी है कि यदि खुले में पशु कटान करते पाए गए तो दुकान पुनः सील कर दी जाएगी और लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक