हरिद्वार: हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में स्थित लेबर कॉलोनी में घर के बाहर बैठे सास और दामाद पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के लेबर कॉलोनी में अपने सास के साथ बैठे दामाद पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दामाद लहूलुहान हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद लेबर कॉलोनी भेल निवासी सुंदर ने पुलिस में नामजद केस दर्ज कराया है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि मोहित ने तीन बार जानलेवा हमला किया।
अचानक हुए इस हमले के बाद पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। हमला करने के बाद सभी हमलावर मौके पर से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
उधर, गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली रानीपुर पहुंच जमकर हंगामा किया। जिसके बाद कोतवाली रानीपुर पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ बलवा समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


More Stories
बहादराबाद : आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद उत्कर्ष केंद्र एवं सर्जरी कक्ष का शुभारंभ
अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हिन्दी केवल भाषा नहीं, देश का गौरव है- प्रो० द्विवेदी