हरिद्वार: आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार में प्रातः 11:00 बजे निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तराखंड के निर्देशानुसार स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी के 100वें जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सीपी सिंह द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सर्वप्रथम स्वर्गीय श्री इंद्रमणि बडोनी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर आबिदा द्वारा श्री बडोनी जी के जीवन एवं कृत्रित्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्राध्यापकगण डॉक्टर आरपी द्विवेदी, डॉक्टर एम ए ए अंसारी, डॉक्टर पीयूष पटेल, डॉ ए बी सिंह, डॉक्टर सचिन कुमार, डॉक्टर लक्ष्मी मनराल, सुमित थपलियाल एवं कर्मचारीगण कुलदीप कुमार, श्रीमती सुमन, रजनीश कुमार, सौरभ कुमार, ईसम पाल, शिवम कुमार, ऋतिक त्यागी आदि ने स्वर्गीय श्री बडोनी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
प्राचार्य के संबोधन के उपरांत कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्र उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व,पर्यटन मंत्री एवं सतपाल महाराज ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में जगन्नाथ रथ यात्रा के अवसर पर छात्राओं को दी यात्रा की जानकारी
लक्सर दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ