एनटीन्यूज़: जनपद हरिद्वार के लक्सर में महिला चिकित्सक ने अस्पताल संचालक पर लगाये आरोप.बढ़ा विवाद कोतवाली तक पहुंचा।
महिला चिकित्सक ने अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर के गोवर्धनपुर मार्ग स्थित भारत अस्पताल में हैदराबाद निवासी एक महिला चिकित्सक प्रैक्टिस करती हैं। बताया गया कि किसी बात को लेकर अस्पताल संचालक और महिला चिकित्सक के बीच कहासुनी हो गई।
इसके बाद महिला चिकित्सक लक्सर कोतवाली पहुंची और अस्पताल संचालक पर वेतन के ढाई लाख रूपये नहीं देने तथा वेतन मांगने पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने अस्पताल संचालक सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं अस्पताल संचालक ने भी महिला चिकित्सक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है।
कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला चिकित्सक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल