हरिद्वार: हरिद्वार में एक महिला द्वारा केवल पुल से कूदकर आत्महत्या का मामला सामने आया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को आस्था पथ घाट से बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह लगभग 4 साल पहले हुआ था और उसके 1 वर्ष का बच्चा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे रोडी बेलवाला चौकी पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने केवल पुल से गंगा में छलांग लगा दी है । सूचना पर चौकी प्रभारी प्रवीन रावत पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना गोरख गोताखोर टीम को दी सूचना पर गोताखोर टीम ने मौके पर पहुंचकर बहती नजर आ रही महिला को बचाने का प्रयास किया।
उन्होंने डूबी महिला को रोड़ी बेलवाला चौकी के पीछे आस्था पथ घाट से बाहर निकाला जिस को तत्काल में मेला अस्पताल ले जाया गया पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान डॉली पत्नी विनीत सैनी आयु 28 वर्ष निवासी नई बस्ती खड़खड़ी हरिद्वार के तौर पर हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
बताया जा रहा है कि डॉली ने पारिवारिक कलह के कारण गंगा में कूदकर आत्महत्या की है
पुलिस ने कहा कि यदि मृतका के मायके वालों की ओर से कोई शिकायत की जाती है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।


More Stories
कोटा- आध्यात्मिक गुरु बाबा उमाकांत जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे कोटा के सैकड़ों भक्त
राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में अन्तर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय ने जीती चैंपियनशीप ट्रॉफी
हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के 123वें वार्षिकोत्सव का ‘प्रोत्साहन’ 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ के साथ शुभारम्भ