हरिद्वार: राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम के छठे दिन प्रथम सेशन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार ने नेटवर्किंग एंड डिजिटल लिटरेसी के सम्बन्ध में पीपीटी के माध्यम से अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया और छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं को दूर किया।
कोर्स संयोजक डॉ अरविंद वर्मा ने प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार जी का आभार व्यक्त किया। उसके उपरांत कोर्स संयोजक द्वारा गूगल सर्च इंजन, वेब ब्राउज़र तथा इंटरनेट का प्रयोग करते समय किन सावधानियां का हमें ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ इन्टरनेट में प्रयोग होने वाले मुख्य टूल्स जैसे कॉलम मार्जिन, बोल्ड, ईमेल, हेडिंग एंड फुटर आदि महत्वपूर्ण टूल्स के बारे में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी।
इसके बाद ईमेल, वेबसाइट सर्च आदि टूल्स का उपयोग कैसे करेंगे इसका डेमो करके दिखाया। इसके उपरांत द्वितीय सत्र में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर लैब में ले जाकर उनको इसका अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ. देशराज सिंह, डॉ. विनोद उनियाल, कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, कुलदीप, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में ,शीतल,सोनम,तनु,प्रिया, सानिया परवीन, चित्रा,अपेक्षा, प्रवीण, नंद कुमार, तनु, मंजू,सावेज, यशोदा,सावेज, रिया, पिंकी, कंचन, चंचल आदि उपस्थित रहे।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल