हरिद्वार: आज राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, हरिद्वार में आई॰ क्यू॰ ए॰ सी॰ के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति– 2020 के अंतर्गत अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य एवं मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय चकराता से आए डॉ॰ मुकेश कुमार गुप्ता ने माँ शारदा के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया।
डॉ॰ मुकेश गुप्ता के द्वारा स्वाधीन भारत की विभिन्न शिक्षा आयोग के बारे में बताया एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विभिन्न आयाम के बारे में छात्र-छात्राओं से साझा किया। इस नीति में बहुउद्देशीय शिक्षण मूल्य पर शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा से केंद्रित है।इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ॰ निवेदिता प्रियदर्शनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के भारतीय भाषा एवं संस्कृति शिक्षा पर प्रभाव के बारे में बताया।
आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ॰ निवेदिता प्रियदर्शनी ने किया।
इस अवसर पर में डॉ॰ सुनील कुमार, डॉ॰ अरविंद वर्मा, डॉ॰ कुलदीप चौधरी,डॉ॰ विनोद उनियाल, डॉ॰ आशुतोष मिश्रा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी व समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


More Stories
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में आयोजित खेल सप्ताह के अंतर्गत योग सत्र एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
हरिद्वार में परिवहन विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान, 160 चालान और ₹3.91 लाख की शमन राशि आरोपित
हरिद्वार: हेयर सेलून में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा,दो शातिर चोर गिरफ्तार