September 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार में हुई रिक्शा चालक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार,

अभिनव कौशिक, एनटीन्यूज़,हरिद्वार: रिक्शा चालक की चोरी के शक में पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

विदित हो कि तीन दिन पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग के पीछे गंगा में एक युवक का शव मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी के शक में रिक्शा चालक की हत्या की गयी है।

मृतक की शिनाख्त धर्मेन्द्र निवासी रामपुर विशना, नजीबाबाद, बिजनौर के रूप में हुई थी।

इस मामले में मृतक की मां राजो देवी ने तहरीर देकर आरोपी हरि बाबू निवासी बदायूं यूपी व अमित निवासी कस्बा दौराला, मेरठ यूपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज करवाया था। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

About The Author