September 12, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार में 16 सितंबर को होगा रोजगार मेले का आयोजन – 400 पदों पर होगी भर्ती

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से आगामी 16 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले के जरिए लगभग 400 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा।

​प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मेले में हरिद्वार क्षेत्र की 7 से 8 प्रमुख औद्योगिक इकाइयां हिस्सा ले सकती हैं, हालांकि यह संख्या घट-बढ़ भी सकती है।

इन योग्यताओं वाले युवा ले सकेंगे भाग

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर), स्नातक और परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। कंपनियों में खाली पदों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

साथ लाएं ये जरूरी दस्तावेज

इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य है:

​बायोडाटा (रिज्यूमे) की 2 प्रतियां

​नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

​सभी शैक्षणिक और सेवायोजन प्रमाणपत्र

​ध्यान दें: मेले में भाग लेने के लिए किसी भी तरह का यात्रा भत्ता (TA) नहीं मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवसों में सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच जिला सेवायोजन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

About The Author