हरिद्वार : मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर में उचित दर की दुकान पर नगर मजिस्ट्रेट की छापेमारी, स्टॉक पंजिका से अधिक था राशन
आज सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट द्वारा ज्वालापुर स्थित राशन की दुकान पर छापेमारी की गई जिसमें स्टॉक अतिरिक्त पाया गया।
जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्रीमती कुश्म चौहान द्वारा मौहल्ला कडच्छ ज्वालापुर स्थित मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान पर आकस्मिक छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान बन्द पाई गयी, जिसे उचित दर विक्रेता को मौके पर बुलवाकर खुलवाया गया। मौके पर उपलब्ध खाद्यान्न का स्टॉक पंजिका से मिलान करने पर दुकान में 161 कट्टे चावल तथा 3 कट्टे गेहूं अधिक पाये गये।
उचित दर विक्रेता सतेन्द्र कुमार से अधिक खाद्यान्न के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया ।
जिस कारण मौके पर अधिक पाये गये खाद्यान्न को जब्त किया गया। मै० सतेन्द्र कुमार उचित दर की दुकान की स्टॉक पंजिका/अभिलेखों को जब्त कर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की सुपुदर्गी में दिया गया।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन