हरिद्वार : नगरनिगम की काउंटिंग में कुछ वार्डों में आपत्तियों के बाद दोबारा काउंटिंग करानी पड़ी थी। जहां एक वोट से हारने वाला प्रत्याशी रिकाउंटिंग के लिए गिड़गिड़ाता दिखाई दे रहा था
वहीं एक वार्ड में तीन तीन बार काउंटिंग हुई हालांकि नतीजा वही रहा।
वार्ड नंबर शास्त्री नगर 33 में भाजपा प्रत्याशी की आपत्ति के बाद तीन बार काउंटिंग करानी पड़ी लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सिंह हर बार काउंटिंग में विजयी रहे।
दो बार काउंटिंग के बाद भी भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र कटारिया के समर्थक संतुष्ट नहीं हुए तो तीसरी बार काउंटिंग की गई जिसपर कांग्रेस प्रत्याशी सुनील सिंह के समर्थक भड़क गये।
वही वार्ड 12 निर्मला छावनी से निर्दलीय उम्मीदवार की एक वोट से हारने पर भी रिकाउंटिग नहीं कराई गई जहां वार्ड 12 का निर्दलीय प्रत्याशी विकास कुमार बार-बार गिरगिडाता हुआ दिखाई भी दिया।
भाजपा प्रत्याशी के हारने पर तीन-तीन बार रिकॉर्डिंग और निर्दलीय के एक वोट से हारने पर भी काउंटिंग एक बार भी ना होना करवाना कहीं ना कहीं व्यवस्था पर एक प्रश्न भी लगता है।
हरिद्वार निकाय चुनाव: वार्ड 12 निर्दलीय प्रत्याशी एक वोट से हारे, रिकाउंटिग नहीं होने देने से नाराज
हरिद्वार निकाय चुनाव: वार्ड 12 निर्दलीय प्रत्याशी एक वोट से हारे, रिकाउंटिग नहीं होने देने से नाराज


More Stories
हरिद्वार: आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह के पहले दिन 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री ,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल रहे उपस्थित
हरिद्वार: नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी ने किया सरेंडर
हरिद्वार: जीएसटी विभाग की छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन